फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: जुड़वां बेटियों सहित पत्नी को सड़क पर छोड़ गया पति, एक नवजात को चारपाई से फेंका; जिला अस्पताल में भर्ती

Thu, 24 Apr 2025 06:24 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

बेटियां होने की 'सजा' एक महिला को इस कदर मिली कि उसके पति ने उसे जुड़वां नवजात बच्चियों के साथ सड़क पर छोड़ दिया। मामला अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के मोरेड़ा गांव का है, जहां रहने वाले समय सिंह नामक युवक ने अपनी पत्नी और नवजात बेटियों को तूलेड़ा रोड पर बेसहारा छोड़ दिया। महिला ने बताया कि जुड़वां बेटियों के जन्म के बाद से ही पति समय सिंह उससे मारपीट करने लगा था। 22 मार्च को वह उसे तूलेड़ा बाइपास के पास छोड़कर चला गया। महिला के अनुसार, पति बेटियों को स्वीकार नहीं करना चाहता था। उसने एक नवजात को चारपाई से नीचे फर्श पर फेंक दिया, जिससे वह सिर के बल गिरी। गनीमत रही कि उसे गंभीर बाहरी चोट नहीं आई। महिला ने बताया कि पति पहले से ही दो बेटों का पिता है, लेकिन दो बेटियों के जन्म के बाद उसका व्यवहार और ज्यादा हिंसक हो गया।

पढ़ें: हत्या के मामले में छह साल से फरार चल रही थी 15 हजार रुपये की इनामी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार    

बेटियों के जन्म के कुछ ही दिनों बाद उसने उनके लिए दूध लाना भी बंद कर दिया। घटना की सूचना महिला ने अपनी बुआ को दी, जिसके बाद दिल्ली दरवाजा, अलवर निवासी उसकी दादी और बुआ मौके पर पहुंचीं और बच्चियों को तुरंत शिशु अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चियों को फिलहाल कोई बाहरी चोट नहीं है, लेकिन अंदरूनी चोट की जांच की जा रही है। महिला की शादी 7 मई 2020 को समय सिंह से हुई थी। उसके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, और उसकी परवरिश उसकी दादी ने की थी। वर्तमान में महिला की दादी और बुआ ही अस्पताल में उसकी देखरेख कर रही हैं। परिवार के परिचित और तूलेड़ा निवासी जगदीश जाटव ने बताया कि इस पूरे मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें