फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: पिता के बजाय दामाद को दे दिया शादी का कार्ड, गुस्साए समधी ने समधी का सिर फोड़ा, मामला दर्ज

Mon, 17 Feb 2025 07:55 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में एक समधी ने अपने ही समधी का सिर फोड़ दिया। मामला बस इतना था कि बेटी के पिता ने अपने बेटे की शादी का कार्ड समधी को ना पहुंचाकर उसके बेटे यानी अपने दामाद को दे दिया था। इस बात को लेकर बेटी के ससुर ने पीड़ित के घर आकर इस वारदात को अंजाम दिया। 

मामले में घायल पीड़ित अशोक सैनी ने बताया कि उसके परिवार में 14 फरवरी को उसके बेटे की शादी थी। शादी संपन्न होने के बाद वह अपनी बहू को आज अपने घर पर लेकर आया। उसी वक्त उनका दामाद बेटी के साथ घर के बाहर आपस में गाली-गलौज करके बात कर रहे थे। इस बात को लेकर अशोक सैनी अपनी बेटी और दामाद को समझाने लगा। इतनी देर में उसका समधी मोतीलाल वहां पर आ गया और पीड़ित के सिर पर लोहे के हथियार से हमला कर दिया, जिससे अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना के बाद घायल को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल पीड़ित ने इस मामले में शिवाजी पार्क थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें