फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: भाई के बारवे में शामिल होने आए व्यक्ति की रेलवे स्टेशन पर मौत, पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा कारण

Tue, 28 Jan 2025 03:58 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जंक्शन पर 45 साल के एक व्यक्ति रामचंद्र की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई, जो दिल्ली से अपने भाई के निधन होने पर उनके बारवे में आया था। यहां से जब वह वापस दिल्ली जाने के लिए रेलवे जंक्शन पहुंचा, तभी उल्टी हुई और उसकी मौत हो गई। अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 15 जनवरी को अलवर में तूलेड़ा में इसके भाई का निधन हो गया था। उसी कारण दिल्ली से भाई के बारवे पर आया था। वापस लौटते समय खुद की मौत हो गई। इस तरह दोनों परिवारों में मातम छा गया, घटना सोमवार रात की है।

अलवर शहर के तूलेड़ा निवासी युवक जितेंद्र कुमार ने बताया कि 15 जनवरी को उसके पिता की मौत हो गई थी, जिसके कारण दिल्ली में रह रहे उसके चाचा रामचंद्र अलवर आए थे। पहले तूलेड़ा में रुके। पिता के बारवे के बाद वे रात दीवानजी का बाग में रह रही खुद की बहन के पास चले गए। सोमवार शाम को उनको ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए बहन के घर से निकले। जैसे ही अलवर जंक्शन पर आए तो उनको उल्टी आई और गिर गए। कुछ ही मिनट में अस्पताल ले आए। लेकिन यहां डॉक्टर ने मृत बताया।

अंदेशा है कि उनको हार्ट अटैक आया था। हालांकि, मौत का असली कारण किसी को भी पता नहीं है। लेकिन घर वाले मौत हार्ट अटैक से होना मान रहे हैं। वैसे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम करवा लिया है। मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है और मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें