फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: कीचड़ से ग्रामीण ले जा रहे थे अर्थी, कलेक्टर ने वीडियो देखते ही लगाई फटकार; दिया निर्देश

Sun, 24 Aug 2025 02:15 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जिले में मालाखेड़ा तहसील के गांव बरखेड़ा में कीचड़ के अंदर से अर्थी ले जाने का वीडियो जैसे ही जिला कलेक्टर ने देखा, तो उनके होश उड़ गए। अलवर कलेक्टर को यह वीडियो जनसुनवाई के समय दिखाया गया। इस वीडियो को देखकर जिला कलेक्टर को तब भारी ताज्जुब हुआ, जब उनको पता चला कि इस रास्ते की सफाई में 2 लाख रुपए खर्च कर दिए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद हालात पहले से बदतर हैं। गांव वाले इस रास्ते को लेकर अधिकारियों से पूर्व में आग्रह का चुके थे, पर उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई।

मजबूर ग्रामीणों ने सुनाई फरियाद
इस वीडियो को देखकर जिला कलेक्टर ने तुरंत तहसीलदार को रास्ते को दुरुस्त कराने के आदेश दिए, ताकि लोगों को गांव से श्मशान तक कीचड़ और गंदे पानी से निकलना न पड़े। मालाखेड़ा के बरखेड़ा से आए मोहन सिंह चौधरी ने कलेक्टर को गंदे पानी में से अन्तिम संस्कार के लिए ले जाई जा रही अर्थी का वीडियो भी दिखाया, और कहा कि गांव के आम रास्ते की हालत इतनी खराब है कि हमें बहेद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां की गांव से श्मशान तक अर्थी ले जाने में भी भारी मुश्किल होती है और लोगों को अर्थी लेकर गंदे पानी और कीचड़ से होकर ही जाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें- Alwar News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए कांग्रेस नेता धर्मपाल, मंत्री भूपेंद्र यादव ने पहुंचाया अस्पताल

आम रास्ते में गंदा पानी हर समय भरा रहता
गांव कि मुख्य सड़क से लेकर श्मशान घाट तक आम रास्ते में गंदा पानी हर समय भरा रहता है। इससे पहले भी तीन बार मोहन सिंह जिला स्तरीय जन सुनवाई में शिकायत दे चुका है और इस आम रास्ते को तुंरन्त ठीक करवाने हेतु पत्र देकर मांग कर चुका है, लेकिन उसकी अभी तक नही सुनी गई। इस बार मोहन सिंह एक मृतक की अर्थी को कीचड़ से होकर शमशान तक ले जाने का वीडियो ही ले आया ओर से जिला कलेक्टर को दिखा दिया।

ये भी पढ़ें- Udaipur News: उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिलेभर में 324 अपराधी गिरफ्तार; 32 हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर दबिश



 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें