फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी युवक की जिंदगी, गुस्साए लोगों ने 200 फीट रोड किया जाम

Mon, 11 Aug 2025 07:27 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र की 200 फीट रोड रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे का गवाह बनी। फ्रेंड्स गार्डन के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बंबोली गांव निवासी 26 वर्षीय योगेश जाट पुत्र भजनलाल जाट के रूप में हुई। योगेश शहर के अग्रसेन सर्किल स्थित गीतांजलि हॉस्पिटल में नर्सिंग कर्मी था और हादसे के वक्त ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था।

यह भी पढ़ें- Alwar News: जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला; 16 लोग घायल, चार की हालत गंभीर
 
ड्यूटी से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के अनुसार, रात की ड्यूटी समाप्त कर योगेश अपनी बाइक से गांव की ओर जा रहा था, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि योगेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे एक छोटा बेटा छोड़ गया है।
 
हादसे से भड़के लोग, सड़क पर उतरे
दुर्घटना की खबर फैलते ही क्षेत्रीय पार्षद रिंकू खुदनपुरी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आक्रोशित भीड़ ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 200 फीट रोड पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से न तो स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं और न ही ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Ajmer News: पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति ने अवैध संबंध के लिए रची साजिश; लूट का बनाया झूठा ड्रामा
 
बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल
स्थानीय लोगों ने बताया कि 200 फीट रोड पर करीब आठ स्कूल हैं, जहां पढ़ने वाले 1000 से अधिक बच्चे रोजाना इसी रास्ते से गुजरते हैं। हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है, फिर भी सुधारात्मक कदम नहीं उठाए जा रहे। निवर्तमान पार्षद रिंकू ने भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें