फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: हनीट्रैप में फंसे युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने नर्सिंग ऑफिसर समेत एक महिला को गिरफ्तार किया

Wed, 16 Jul 2025 06:43 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के पीआईसीयू में आत्महत्या करने वाले युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में ब्लैकमेलिंग और मानसिक उत्पीड़न का मामला सामने आने पर एक सरकारी नर्सिंग ऑफिसर और एक महिला को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी रामेश्वर लाल ने बताया कि यह घटना 8 मार्च की है। भरतपुर निवासी रोहिताश ने अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से मिला सुसाइड नोट मामले की कड़ी बन गया, जिसमें आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव और ब्लैकमेलिंग का जिक्र था।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: जयपुर में नेक्स्ट जनरेशन कॉम्बैट टेक सेमिनार का भव्य आयोजन, सप्त शक्ति कमान की पहल

जांच में सामने आया कि सरकारी नर्सिंग ऑफिसर शिवचरण गुर्जर और उसकी सहयोगी शारिका मेव ने रोहिताश को कथित रूप से हनी ट्रैप में फंसाया और प्लॉट व 15,000 रुपयों की मांग करते हुए ब्लैकमेल किया। इतना ही नहीं मृतक की पत्नी को भी कॉल कर धमकाया गया, जिससे परिवार पर मानसिक दबाव और बढ़ गया।

रोहिताश के भाई ने आत्महत्या के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसका भाई लगातार मानसिक उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग का शिकार था। इसी के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जल्द ही अन्य संबंधित पहलुओं को भी उजागर किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें