फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी-डंडों से किया हमला; कई लोग घायल

Wed, 03 Sep 2025 06:04 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के बीलेटा गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने देर रात बड़ा रूप ले लिया। एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
झगड़े में छह लोग घायल
चिकित्सालय सूत्रों के अनुसार हमले में सुभान खान (54) पुत्र सिरदारा खान, वाहिल (16) पुत्र महबूब खान, महबूब खान (30) पुत्र रहमत खान, सुबेदीन (55) पुत्र नत्थू खान, सकूर खान (30) पुत्र नत्थू खान और अकलीम (16) पुत्र सुभान खान घायल हो गए। सभी को पहले राजगढ़ चिकित्सालय लाया गया।
 
गंभीर घायलों को अलवर किया गया रेफर
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सुभान खान, सुबेदीन, सकूर खान और अकलीम खान को अलवर रेफर कर दिया। वहीं महबूब खान को भी परिजन गंभीर अवस्था में राजगढ़ से अलवर ले गए।

यह भी पढ़ें- Alwar News: भर्तृहरि मेले में पुलिस मारपीट के विरोध में 108 एंबुलेंस सेवा हड़ताल पर, आपातकालीन सेवाएं ठप
 
पुरानी रंजिश में बदला बच्चों का झगड़ा
ग्रामीणों के अनुसार हमला बच्चों के बीच हुए झगड़े के बहाने से हुआ, लेकिन असल वजह दोनों पक्षों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश थी। बताया गया कि झगड़े के बाद एक पक्ष के लोग लाठी-डंडों और फरसियों से लैस होकर आए और दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
गांव में तनाव का माहौल
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। फिलहाल घायलों का अलवर में इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Alwar News: दो सगी बहनों को सांप ने काटा, एक की मौत; भारी बारिश में प्लास्टिक से ढककर करना पड़ा अंतिम संस्कार

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें