फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: जहरीले पदार्थ के सेवन से विवाहिता की तबीयत बिगड़ी, पति और ससुर पर मारपीट कर जबरन पिलाने का आरोप

Mon, 27 Oct 2025 06:21 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में रविवार को एक 29 वर्षीय विवाहिता के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। विवाहिता की हालत जहर लेने से गंभीर हो गई, उसने अपने पति और ससुर पर मारपीट कर जबरन जहरीला पदार्थ पिलाए जाने का आरोप लगाया। पीड़िता को गंभीर स्थिति में सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
 
पति और ससुर पर जबरन दवा पिलाने का आरोप
मामला एनईबी थाना क्षेत्र की 60 फीट रोड का है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अंजना को ससुराल पक्ष के लोग रविवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए। अंजना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पति और ससुर आए दिन उससे मारपीट करते हैं और रविवार को भी उसके साथ मारपीट के बाद जबरन कोई जहरीली दवा पिलाई गई। उसने कहा कि दवा पिलाने के बाद मेरा मुंह दबा दिया ताकि मैं उल्टी न कर सकूं।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: पीएम से मुख्यमंत्री की मुलाकात के बाद सियासी हलकों में मची हलचल, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज
 
भाई ने लगाया ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप
पीड़िता के भाई विनोद कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन के ससुराल से दो गलियों की दूरी पर ही रहता है। सात साल पहले अंजना की लव मैरिज को परिवार ने स्वीकार कर अरेंज मैरिज के रूप में विवाह संपन्न कराया था। विनोद ने बताया कि बहन के दो छोटे बच्चे हैं और उसे काफी समय से ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था।
 
पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपों की सत्यता की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना के बाद पीड़िता का पति और ससुर दोनों घर से फरार बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Anta bypoll: अंता उपचुनाव पर पूर्व भाजपा प्रवक्ता ने नरेश मीणा को लेकर किया बड़ा दावा, कांग्रेस-BJP ने नकारा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें