फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : ई-रिक्शा में सफर कर रही महिलाओं ने युवती के गले से मंगलसूत्र चुराया, बीच रास्ते में हुईं फरार

Wed, 26 Mar 2025 03:00 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

ई रिक्शा में बैठी महिलाओं ने एक अन्य युवती के गले से सोने का मंगलसूत्र चुराया और बहाना बनाकर बीच रास्ते में उतरकर फरार हो गईं। पुलिस दोनों संदिग्ध महिलाओं की पहचान कर उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। 

शहर में अब महिला अपराधी भी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देने लगी हैं। ऐसा ही एक मामला एनईबी थाना क्षेत्र के मंडी मोड़ पर सामने आया, जहां दो महिलाओं ने ई-रिक्शा में सफर कर रही एक युवती के गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिया और फिर बीच रास्ते में उतरकर फरार हो गईं।

ये भी पढ़ें: Udaipur News: उदयपुर में तीन दिवसीय भारतीय नववर्ष उत्सव, शोभायात्रा व भजन संध्या का आयोजन; जानें कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार खैरथल निवासी 25 वर्षीय चंचल गुप्ता, जिनकी एक महीने पहले अटेली में शादी हुई थी, अपनी बहन के साथ ससुराल जाने के लिए शॉपिंग करने अलवर आई थीं। उन्होंने एनईबी थाने के सामने से रेलवे स्टेशन जाने के लिए एक ई-रिक्शा लिया, जिसमें पहले से ही दो महिलाएं बैठी थीं, जिनकी गोद में एक छोटा बच्चा था।

रिक्शा कुछ दूर चला ही था कि दोनों महिलाओं ने मंडी मोड़ के पास अचानक उतरने की बात कही और जल्दी से पैदल वहां से चली गईं। तभी ई-रिक्शा चालक ने चंचल से कहा कि वे महिलाएं बस स्टैंड जाने की बात कहकर रिक्शे में बैठी थीं, क्या उन्होंने तुम्हारा कोई सामान तो नहीं चुराया? इस पर जब चंचल ने अपना मंगलसूत्र टटोला तो वह गायब मिला, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये से अधिक थी।

ये भी पढ़ें: Alwar: रोडवेज में अनुबंध पर लगे बस चालक की शराब पीने से हुई मौत, परिजनों ने लगा दिया आरोप; जानें मामला

घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता ने एनईबी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई है। पुलिस दोनों संदिग्ध महिलाओं की पहचान कर उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शातिर महिलाओं ने इतनी सफाई से चंचल के गले से मंगलसूत्र निकाला कि उसे इसका पता तक नहीं चला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें