फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: आवारा कुत्तों के हमले में बुरी तरह घायल हुआ चीतल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Sat, 15 Mar 2025 07:20 PM IST

अलवर में आवारा कुत्तों से जंगली जानवर भी सुरक्षित नहीं हैं। अभी तक ये कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे थे, लेकिन अब वन्य जीवों को अपना शिकार बना रहे हैं। अलवर के सदर थाना अंतर्गत स्थानीय अंसल टाउन के समीप बीती रात्रि एक वन्य जीव चीतल पर आवारा कुत्तों द्वारा हमला कर दिया। इससे चीतल गंभीर रूप से घायल हो गया। चीतल को वहां से रेस्क्यू कर उपचार दिया जा रहा है।

रेंजर रवि सिंह भाटी ने बताया कि सदर थाने समीप अंसल टाउन की बिल्डिंग के पीछे खेतों में घूम रहे एक चीतल पर कुत्तों ने हमला कर दिया। यह चॉल नर है और यह सरिस्का के बाद जोन से घूमता हुआ वहां जा पहुंचा। जैसे ही कुत्तों की नजर इस चीतल पर पड़ी उन्होंने उसको घेर लिया और उस पर हमला बोल दिया। जिस वजह से चीतल काफी ज्यादा घायल हो गया। इसके बाद यह चीतल पास कुत्तों से बचने के लिए पास के ही मकान में जा पहुंचा और वहां सीढ़ियों के नीचे जा बैठा।

इस हमले में कुत्तों ने चीतल के गुप्तांगों को भी काट खाया, जिससे काफी मात्रा में रक्तस्राव हो रहा था। इसके आस पास में कुछ आवारा कुत्ते भी घूम रहे थे, जिन्होंने इसको घेर रखा था। पास में बने मकानों में रहने वाले स्थानीय लोगों की मदद से चीतल को बचाया गया और इसकी सूचना तुरन्त कंट्रोल रूम को दी। सूचना के आधार पर रेंजर रवि भाटी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम वहां पहुंची ओर चीतल को रेस्क्यू कर इसे पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार किया जा रहा है। उपचार के बाद इस चीतल को वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें