अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रक चालक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक दंपती के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार फते मोहम्मद ने बताया कि अपने गांव पालपुर तिजारा से बाइक पर कासम और उसकी पत्नी सहिला अलवर आ रहे थे। बीच में रास्ते में कासम ने अपनी बहन जुबैदा को भी साथ ले लिया। तीनों ही बाइक पर सवार होकर जुबैदा की बेटी के ससुराल सामोला में किसी मौत में सम्मिलित होने जा रहे थे कि तभी 200 फिट रोड पर स्थित नमन होटल के समीप तेज गति से आते हुए ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक बाइक सहित तीनों को करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिस कारण कासम और उसकी पत्नी सहिला ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं कासम की बहन जुबैदा गम्भीर रूप से घायल हो गई। उसको जिला अस्पताल में गम्भीर हालात में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
वहीं रिश्तेदार जावेद ने बताया कि कासम व उसकी पत्नी और कासम की बहन तीनो बाइक पर सवार होकर अलवर के सामोला में किसी मौत में शामिल होने आए थे। तभी 200 फिट रॉड पर इनकी बाइक को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें कासम व उसकी पत्नी ने मौके पर दम तोड़ दिया और कासम की बहन गम्भीर रूप से घायल हो गई। हालांकि घटना की सूचना के कुछ समय बाद ही मौके पर वैशाली थाना पुलिस कर्मी पहुंच गये थे, लेकिन इस दर्दनाक हादसे के बाद ट्रक चालक मोके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। अभी दोनों मृतको के शवों को जिला अस्पताल रखवाया गया है।