फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi AI Summit Controversy Row: अलवर में राहुल गांधी को लेकर भड़का रोष, भाजयुमो की कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी

Sun, 22 Feb 2026 08:49 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के नंगली सर्किल पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और पार्टी पर भारतीय संस्कृति व सामाजिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए।
 
एआई कॉन्फ्रेंस से जुड़े घटनाक्रम का उल्लेख
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी रजनीश जामुन ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि हाल ही में आयोजित एक एआई कॉन्फ्रेंस में विदेशों से बड़ी संख्या में लोग भारत आए थे। उनके अनुसार, इसी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस से जुड़े युवा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से आपत्तिजनक और नग्न प्रदर्शन किया गया, जिससे भारतीय संस्कृति, सामाजिक मर्यादाओं और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करती हैं और भारत की सांस्कृतिक पहचान पर आघात करती हैं।

पढ़ें- अनोखा कन्यादान: शहीद फौजी की बेटी की शादी में 24 जवानों ने अदा किया पिता का फर्ज, 24 वर्ष पुराना वचन अब निभाया
 
कांग्रेस पर देश विरोधी मानसिकता के आरोप
रजनीश जामुन ने कांग्रेस पार्टी को देश विरोधी मानसिकता वाली पार्टी करार देते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व युवाओं को गलत दिशा में ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है, जो समाज में अशांति और अव्यवस्था फैलाने का काम करती हैं। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने घटनाक्रम की कड़ी निंदा करते हुए भविष्य में भी ऐसे कृत्यों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध करने की चेतावनी दी।
 
पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण समापन
प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें