फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बस पलटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल, इलाज एक लिए अलवर रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Fri, 03 Jan 2025 03:29 PM IST

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। अधिकांश घायलों को बड़ौदा मेंव अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे में इंदौर के द्वारकापुरी निवासी राकेश कश्यप, उनकी 26 वर्षीय पुत्री नूतन और भारत सोलंकी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें अलवर के सामान्य चिकित्सालय में रेफर किया गया है। इंदौर निवासी पवन परिहार ने बताया कि वह अपने साथी भारत सोलंकी के साथ स्कूल बस खरीदने दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान शीतल के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। घटना का मुख्य कारण एक्सप्रेसवे पर चल रहा निर्माण कार्य बताया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते सड़क पर लगाए गए डिवाइडर से बस का पहिया फिसल गया, जिससे बस पलट गई।

हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत बड़ौदा मेंव अस्पताल पहुंचाया गया। तीन गंभीर घायलों को अलवर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने निर्माण कार्य में हुई लापरवाही की भी जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें