फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार; नोएडा निवासी परिवार गंभीर घायल

Sat, 02 Aug 2025 03:01 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसों की कड़ी में शनिवार को एक और भीषण दुर्घटना जुड़ गई, जब नोएडा निवासी एक परिवार की फोर्ड कार ट्रक से टकरा गई। यह दुर्घटना अलवर जिले के पिनान गांव के पास, हाइवे के पिलर नंबर 147.8 के नजदीक हुई। हादसे में कार में सवार रितेश कुमार, उनकी पत्नी सौम्या और 12 वर्षीय बेटी जेतरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकला था परिवार
जानकारी के मुताबिक, परिवार शनिवार सुबह नोएडा से जयपुर की ओर खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहा था। तभी तेज गति से आ रही उनकी फोर्ड कार एक ट्रक से भीषण रूप से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें- Alwar News: छुआछूत को लेकर दलित बुजुर्ग पर मंदिर में हमला, जांघ की हड्डियां टूटीं, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
 
पीनान अस्पताल से अलवर, फिर जयपुर तक पहुंची राहत की कोशिश
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पीनान स्थित राजगढ़ उपखंड अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को गंभीर हालत में अलवर रेफर कर दिया गया। हालांकि सौम्या की हालत ज्यादा नाजुक होने के चलते उन्हें जयपुर रेफर करना पड़ा, जबकि रितेश कुमार और उनकी बेटी जेतरी का इलाज अलवर सामान्य चिकित्सालय में जारी है।
 
पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे, ट्रक चालक फरार
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
 
हादसों का हाईवे बनता जा रहा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, जो कि अपने तीव्र और सीधा मार्ग होने के कारण यात्रियों की पहली पसंद बनता जा रहा है, अब लगातार हो रही दुर्घटनाओं के चलते डर और चिंता का कारण भी बन रहा है। लोगों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर अत्यधिक स्पीड और भारी ट्रैफिक के कारण हर दिन नए हादसे हो रहे हैं, जिससे यात्रा असुरक्षित महसूस होने लगी है।

यह भी पढ़ें- Nagaur: लव मैरिज से नाराज परिजनों ने लड़के के जीजा के घर किया पथराव, लाठी लेकर पहुंची महिलाएं, सीसीटीवी तोड़े
 
इस हाइवे के बनने के बाद दिल्ली से जयपुर जाने वाले अधिकांश लोग अब इसी मार्ग का उपयोग कर रहे हैं, जिससे वाहनों की संख्या अत्यधिक बढ़ गई है। वहीं, पुराने मार्ग जैसे शाहजहांपुर और बहरोड़ होते हुए जाना अब कम होता जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें