फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: इंश्योरेंस विवाद में युवक पर सब्बल मारकर पैर तोड़ा, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 12 Oct 2025 05:18 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म होने पर उसे रीन्यू कराने को लेकर हुए विवाद में एक कर्मचारी ने युवक पर सब्बल से हमला कर दिया। हादसे में उसका पैर टूट गया। घटना एनईबी थाना क्षेत्र के नमन होटल के पास हुई।

घायल युवक मनवीर ने बताया कि वह गांव सैथला का निवासी है और करीब 15 महीने पहले उसने किस्तों पर गाड़ी खरीदी थी। गाड़ी मालिक छोटेलाल ने उसे फोन कर बताया कि गाड़ी का इंश्योरेंस समाप्त हो गया है और इसे दोबारा करवाना होगा।

ये भी पढ़ें: Jaipur Crime: सोया चाप खाने पहुंचे युवक के पैर में मारी गोली, कार सवार बदमाश फरार

मनवीर जब अलवर आया और नमन होटल के पास छोटेलाल से मिला, तो मालिक ने 25 हजार रुपये की मांग करते हुए कहा कि इतने पैसों में इंश्योरेंस कर दिया जाएगा। मनवीर ने जब इतनी बड़ी रकम देने से मना किया तो छोटेलाल के कर्मचारी ने उस पर सब्बल से हमला कर दिया और उसका पैर तोड़ दिया।

घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर एनईबी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार कि छोटेलाल ने इंश्योरेंस के नाम पर मनवीर से जबरन पैसा वसूलने की कोशिश की, लेकिन मना करने पर गुस्से में उसके कर्मचारी ने मनवीर पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें