फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: खेत में दवा छिड़कने बाद जहरीली दवा के दुष्प्रभाव से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 20 Jun 2025 01:56 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र के माचिया का बास गांव में गुरुवार को जहरीली दवा के दुष्प्रभाव से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन सैनी पुत्र पूरन सैनी के रूप में हुई है, जो नौगांवा कस्बे में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Monsoon Update: तरबतर हुई धोरों की धरती, आज कोटा संभाग समेत प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम पवन अपने खेत में फसल पर दवा छिड़क रहा था। खेत से लौटने के बाद जब वह खाना खाने बैठा तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टियां होने लगीं और वह अचेत हो गया। परिजन तुरंत उसे अलवर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय सामान्य अस्पताल रैफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

मृतक के बड़े भाई हुकमचंद ने बताया कि पवन अविवाहित था और पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अचानक मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया है और आस-पड़ोस में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पवन की मौत दवा के दुष्प्रभाव से हुई या फिर उसने किसी कारणवश स्वयं जहरीली दवा का सेवन किया था। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के असली कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें