फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पांच साल पहले भागकर की थी शादी; पोस्टमार्टम से इनकार पर उलझी पुलिस

Mon, 15 Sep 2025 07:24 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के नीमराणा में रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान वैशाली नगर थाना क्षेत्र, खुदनपुरी निवासी सुरेंद्र उर्फ काली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र करीब पांच साल पहले प्रेम विवाह कर परिवार से अलग हो गया था और तब से नीमराणा में रह रहा था। उसकी पत्नी और दो साल का बच्चा भी वहीं उसके साथ रहते थे।
 
बिगड़ती तबीयत के बाद रास्ते में तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह सुरेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे पहले बहरोड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए अलवर रेफर कर दिया। परिवारजन और परिजन उसे अलवर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत के कारणों को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
 
परिवार से कटकर नीमराणा में बसा था सुरेंद्र
मृतक के चाचा जयसिंह ने बताया कि सुरेंद्र करीब पांच साल पहले एक लड़की के साथ घर से भाग गया था। दोनों ने नीमराणा जाकर शादी कर ली थी। इसके बाद से वह अपने घर अलवर नहीं लौटा। नीमराणा में ही किसी फैक्टरी में काम करता था। परिवारवालों के पास उसके ठिकाने की जानकारी भी नहीं थी। अचानक रविवार सुबह पुलिस ने उन्हें मौत की सूचना दी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: हरिद्वार से मौत ने किया पीछा! सड़क हादसे में सात लोग मरे फिर नदी में 7 डूबे;रूह कंपाने वाला सिलसिला
 
पोस्टमार्टम को लेकर असमंजस
सुरेंद्र की पत्नी और दो साल का बेटा अस्पताल में मौजूद हैं। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम कराने पर जोर दे रही है, लेकिन मृतक के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हैं। वे बार-बार पोस्टमार्टम न करवाने की अपील कर रहे हैं। पुलिस इस स्थिति में असमंजस में है, क्योंकि बिना पोस्टमार्टम के मौत के असली कारण का खुलासा नहीं हो पाएगा।
 
पुलिस की समझाइश जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवारजनों को लगातार समझाने की कोशिश की जा रही है ताकि वे पोस्टमार्टम के लिए राजी हो जाएं। फिलहाल मौत को संदिग्ध मानते हुए आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: कोटा में 215 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, राष्ट्रीय दशहरा मेले में बनेगा विश्व रिकॉर्ड

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें