फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: बेहोशी हालत में खेत में पड़ी मिली अज्ञात महिला, शरीर पर मारपीट के निशान, होश आने पर ही खुलेगा राज

Sat, 06 Sep 2025 03:09 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

जिले के बगड़ थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। महिला को जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसकी पहचान कराने और घटना की सच्चाई जानने के प्रयास में जुटी है, हालांकि पूरा मामला महिला के होश में आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार विजय मंदिर थाना क्षेत्र के करबा डेहरा गांव के पास खेत में पानी भरे गड्ढे में एक अज्ञात महिला गंभीर हालत में मिली। उसके सिर, माथे और आंखों पर चोट के निशान पाए गए, जिससे प्रारंभिक तौर पर उसके साथ मारपीट की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: Udaipur News: भाजपा विधायक ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कॉलेज बस को लगाया धक्का, अंडरपास पर भरे पानी में फंसी बस

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत फिलहाल स्थिर है लेकिन अभी भी खतरे से बाहर नहीं है।

पुलिस और ग्रामीणों की कोशिशों के बावजूद महिला की पहचान नहीं हो सकी है। गांव वालों का कहना है कि वह स्थानीय नहीं लग रही है और संभवतः किसी अन्य स्थान की है। महिला यहां कैसे पहुंची, यह भी रहस्य बना हुआ है।

मौके पर एडिशनल एसपी सहित पुलिस टीम ने हालात का जायजा लिया। अधिकारियों का कहना है कि महिला के होश में आने के बाद ही असल घटना और उसकी पहचान का पता चल सकेगा। उसके शरीर पर मौजूद चोटों के निशान इस ओर इशारा करते हैं कि संभवतः उसकी हत्या की कोशिश की गई हो फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें