फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: सोने की दुकान में महिला ने की ठगी, फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ले गई 1.54 लाख के गहने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Fri, 23 May 2025 09:34 PM IST

जयपुर के शिवाजी पार्क इलाके में एक महिला ने एक ज्वैलरी दुकानदार को धोखा देकर करीब 1 लाख 54 हजार रुपए के गहने ले लिए। महिला ने दुकानदार को पहले 1 रुपया ऑनलाइन भेजकर उसका स्क्रीनशॉट दिखाया, जिससे दुकानदार को भरोसा हो गया। फिर महिला ने उसी स्क्रीनशॉट को एडिट करके दिखा दिया कि उसने 1.54 लाख रुपए का NEFT किया है, और कहा कि यह पैसा 2 घंटे में आ जाएगा।

दुकानदार सुरेन्द्र सोनी ने बताया कि महिला दुकान पर एक बच्ची के साथ आई थी और कहा कि उसे इमरजेंसी में गहने खरीदने हैं। पहले दुकानदार ने मना किया लेकिन महिला के बार-बार कहने पर उसने उसे 15.2 ग्राम सोने के गहने दे दिए।
  यह भी पढ़ें:  फिर 199 के फेर में फंसी विधानसभा, भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता निरस्त


महिला ने झूठा ट्रांजैक्शन मैसेज और फर्जी व्हाट्सऐप रसीद भी दिखाई और गहने लेकर चली गई। जब दो घंटे बाद भी पैसे नहीं आए, तो दुकानदार को शक हुआ। उसने बैंक से पता करवाया तो पता चला कि कोई बड़ा ट्रांजैक्शन हुआ ही नहीं था। जब दुकानदार ने महिला से बात करनी चाही, तो महिला ने धमकी दी और पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। अब पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज और व्हाट्सऐप नंबर के आधार पर महिला की तलाश कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें