फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: गोबर डालने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, कुल्हाड़ी से हमले में पांच लोग घायल; तीन महिलाओं के सिर फटे

Mon, 21 Apr 2025 08:12 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित चंद्रपुरा ढीगावड़ा गांव में शुक्रवार को गोबर डालने जैसे मामूली विवाद ने अचानक खतरनाक मोड़ ले लिया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक झगड़े का रूप ले लिया और विवाद इतना बढ़ गया कि कुल्हाड़ी तक चल गई। इस हमले में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अलवर के सामान्य जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- Kotputli News: कोटपूतली में दिनदहाड़े युवती का अपहरण, वारदात CCTV में कैद; लव मैरिज के बाद साथ रह रहा था जोड़ा
 
जानकारी के अनुसार, चंद्रपुरा गांव निवासी ओमप्रकाश मीणा के घर के बाहर परिवार की ही कुछ महिलाओं ने पुराने पारिवारिक विवाद के चलते जानबूझकर गोबर डाल दिया। इस पर ओमप्रकाश की मां फूलबाई, धनबाई और भाभी ममता ने विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई। झगड़े के दौरान एक पक्ष के लोगों ने लाठी और धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
 
इस हमले में तीन महिलाओं के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुल मिलाकर पांच लोग घायल हुए हैं। हमले में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दो महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है क्योंकि उनके सिर पर कुल्हाड़ी से गहरे घाव लगे हैं।
 
घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, यह विवाद पूरी तरह से पारिवारिक रंजिश से जुड़ा है जो अब हिंसा में तब्दील हो गया।

यह भी पढ़ें- Rajsamand News: जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों में हुआ खूनी संघर्ष, झगड़े में एक बुजुर्ग की मौत
 
गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है। पुलिस फिलहाल हालात पर नजर बनाए हुए है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई बार कहासुनी हो चुकी थी, लेकिन इस बार मामला जानलेवा हमले तक पहुंच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें