फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: चाचा-ताऊ के परिवारों के बीच का झगड़ा खूनी संघर्ष में बदला, 12 लोग घायल; दो जयपुर रेफर

Sun, 28 Sep 2025 08:56 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव में जमीन विवाद को लेकर बीती रात चाचा-ताऊ के परिवारों के बीच हुआ झगड़ा हिंसक संघर्ष में बदल गया। लाठी-डंडों, कुल्हाड़ियों और टांचियों से हुए हमले में करीब 12 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर किया गया है।
 
खेत में काम करते समय हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार का कहना है कि वे खेत में काम कर रहे थे, तभी ताऊ पक्ष के करीब 15 लोग लाठी-डंडों और टांचियों से लैस होकर आ धमके और हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: किशोरी का पीछा कर गरबा पंडाल में घुसा नाबालिग, बताया झूठा नाम; सामान छीन बनाने लगा साथ चलने का दबाव
 
दस से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती
संघर्ष में समसु और हाजी बने खां सहित लगभग दस से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत वाले दो लोगों को जयपुर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि विवादित जमीन पर पहले से ही अदालती केस चल रहा है, जिसके चलते दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था।
 
पुलिस ने लिया मामला संज्ञान में
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, संघर्ष इतना उग्र था कि कई लोग गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और विवाद की जड़ तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: मेड़ता से भाजपा विधायक के चेहरे पर पोती गई कालिख, गरमाई सियासत; CM भजनलाल का दौरा हुआ था रद्द

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें