फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: सड़क की बदहाली से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, पार्षद के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Tue, 25 Aug 2026 04:00 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

अजमेर नगर निगम चुनाव से पहले लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। निगम के वार्ड नंबर 54 के शक्ति नगर और आम का तालाब क्षेत्र में लंबे समय से सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई वर्षों से क्षेत्र की सड़कों की समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं कराया गया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि खराब और जर्जर सड़कों के कारण लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर बने गड्ढों और खराब मार्ग के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी होती है।

पढ़ें: गूगलकोटा सरकारी स्कूल में खाना बनाते समय लगी आग: स्टाफ और ग्रामीणों ने जलता सिलिंडर तालाब में फेंका, हादसा टला स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर उन्होंने वार्ड नंबर 54 के पार्षद सुनील धानका से शिकायत की थी। इस पर उन्हें बजट उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई वर्षों से समस्या की जानकारी होने के बावजूद सड़क के विकास कार्य नहीं कराए गए। सड़क की बदहाली से परेशान क्षेत्रवासियों ने पार्षद के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की और कार्य में लापरवाही के आरोप लगाए। लोगों ने मांग की कि सड़क की स्थिति का जल्द निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत और निर्माण कार्य कराया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और आमजन को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें