फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: अजमेर में बोराज तालाब टूटने की आशंका! स्वास्तिक नगर में दहशत; प्रशासन ने खाली कराए 70 से अधिक घर

Thu, 04 Sep 2025 09:45 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

अजमेर के वरुण सागर रोड स्थित स्वास्तिक नगर में बोराज गांव के तालाब के टूटने की आशंका से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तेज बारिश के बाद तालाब का जलस्तर बढ़ने से पूरी कॉलोनी जलमग्न हो गई और हालात बिगड़ने लगे। पानी घरों में घुसने से स्थानीय निवासियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ झलक रही हैं। कई लोग अपने घरों पर ताला लगाकर रिश्तेदारों या सुरक्षित स्थानों की ओर जा चुके हैं। सरकारी स्कूल में शिफ्ट किया गया
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। सिविल डिफेंस कर्मियों ने कॉलोनीवासियों से अपील की कि वे तुरंत अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। टीम अब तक 70 से अधिक घरों को खाली करा चुकी है और प्रभावित परिवारों को पास के सरकारी स्कूल में शिफ्ट किया गया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर गजेंद्र सिंह राठौड़ ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने ड्रोन की मदद से तालाब और आसपास की स्थिति की निगरानी कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। ये भी पढ़ें- Ajmer News: आनासागर झील में नालों का गंदा पानी गिराने पर सख्ती, NGT ने निगम पर लगाया 38 करोड़ का बड़ा जुर्माना

स्थानीय लोगों को घर खाली करने की चेतावनी दी गई
सिविल डिफेंस की सदस्य पूनम भाटी ने बताया कि तालाब की पाल टूटने की सूचना मिली थी, जिस पर प्रशासन के आदेश पर स्थानीय लोगों को घर खाली करने की चेतावनी दी गई। उन्हें सुरक्षित स्थान पर सरकारी स्कूल पहुंचाया जा रहा है। लगातार कॉलोनीवासियों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं। फिलहाल कॉलोनी में पानी निकासी और बचाव कार्य जारी है। हालांकि खतरा अभी टला नहीं है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि हालात को नियंत्रण में रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावित लोगों को आश्वस्त किया गया है कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त राहत और बचाव संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: 'वाह क्या नजारा है...' धवल धारा देख दंग रह गए लोग, जब माही बांध के खोले गए 16 गेट तो ऐसा रहा सीन
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें