डीएसपी सिटी 1 के कार्यलय से सौ मीटर दुरी पर बने मंदिर में माथा टेकने आए युवक ओर युवती को अज्ञात युवक उन्हें पीटते हुए अगवाह करके अपने साथ लें गए. वहीं घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने मंदिर के सीसीटीवी कैमरे की फूटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मंदिर क़े बाहर काम करने वाले एक सूत्र ने बताया कि शनिवार सुबह नो दस के बीच एक युवक ओर युवती मंदिर में माथा टेकने आए थे। इसी दौरान जब युवक युवती मंदिर अंदर माथा टेक रहें थे तो पीछे से चार युवक जूतों समेत मंदिर में दाखिल हुए ओर युवक एवं युवती को पीटते पीटते अपने साथ मारुती कार में अगवाह करके लें गए. सूत्रों ने बताया कि जब लोगों ने युवक युवती को चार युवकों से छुड़वाने का प्रयास किया तो पीटने वाले युवकों ने एक नहीं सुनी। थाना सिविल लाइन क़े एस एच ओ रविंदर सिंह का कहना था कि पुलिस ने मंदिर की सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त शुरू कर दी है।