फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के हदियाबाद स्थित शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम में साप्ताहिक संकीर्तन का आयोजन  

फगवाड़ा-नकोदर रोड पर हदियाबाद में स्थित शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम में साप्ताहिक संकीर्तन का आयोजन किया गया। मोहल्ला विकास कमेटी भगतपुरा भानोकी रोड फगवाड़ा के अध्यक्ष डा. रमन शर्मा इस अवसर पर विशेष तौर पर शामिल हुए तथा मां बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महिला संकीर्तन मंडली ने महामाई का गुणगान किया। मंदिर कमेटी की ओर से डा. रमन शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंडित विनय तिवारी, पंडित विशाल शास्त्री, धाम के सरपरस्त अमरजीत सैनी तथा संतोष रानी आदि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें