फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा का वाल्मीकि चौक नाजायज कब्जों के कारण बना राहगीरों के लिए परेशानी का सबब

फगवाड़ा के वाल्मीकि चौक में दुकानों के बाहर नाजायज कब्जों के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस तरफ से बिल्कुल अंजान हैं। दिन भर अलग-अलग जगहों पर पिक एंड चूज़ की नीति पर कार्रवाई करने वाले निगम अधिकारियों ने शायद ही कभी इस क्षेत्र से नाजायज कब्जे हटाने का प्रयास किया हो। इस वजह से दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर सामान लगा लिया है तथा कुछ दुकानदारों ने तो दुकानों के बाहर पक्के अड्डे बना लिए हैं। यहां तक कि पूरे चौंक पर रेहड़ी वालों ने कब्जे कर लिए हैं और आटो रिक्शा तथा ई-रिक्शा वालों ने गैरअधिकृत स्टैंड बना लिए हैं। इस कारण से अब वह चौंक ना होकर एक संकरी सी गली दिखाई देता है जहां हर समय ट्रैफिक जाम लगा रहता है तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस तरफ ना तो नगर निगम के अधिकारियों का ध्यान है और न ही ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें