फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में जेसीटी मिल के नजदीक से अतिक्रमण हटाने के लिए एसपी के नेतृत्व में चलाया अभियान

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 12:10 PM IST

फगवाड़ा के हर तरफ बाजारों और सड़कों पर दुकानदारों तथा रेहड़ी वालों द्वारा पक्के अड्डे बना कर किए गए अतिक्रमण से आम जनता को राहत दिलाने के लिए फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। उसी अभियान के तहत एक बार फिर से फगवाड़ा पुलिस एसपी माधवी शर्मा के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी तथा फगवाड़ा के जेसीटी मिल के पास लगते इलाकों में दबिश दी। इस अभियान के दौरान जहां दुकानदारों को अपना सामान दुकानों के अंदर रखने की अपील की गई वहीं रेहड़ी वालों को भी वहाँ बनाए पक्के अड्डे हटाने की हिदायत दी तथा कुछ लोगों के चालान भी काटे गए। इस अवसर पर एसपी माधवी शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि रेहड़ी वालों को हिदायत दी गई है कि ट्रैफिक बहाल करने में प्रशासन को सहयोग दें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें