फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्गुरू श्री गुरु रविदास जी के जन्म उत्सव पर शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम में शांति यज्ञ

फगवाड़ा-नकोदर रोड पर हदियाबाद में स्थित शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम में सद्गुरू श्री गुरु रविदास जी के जन्म उत्सव पर शांति यज्ञ किया गया जिसमें शिव सेना के सिटी प्रधान रमन शर्मा अपने साथियों सहित विशेष तौर पर शामिल हुए तथा यज्ञ में आहूति डाली। इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों को सतगुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यज्ञ के दौरान पंडित विजय शास्त्री ने श्रद्धालुओं को यज्ञ की महिमा बताई। उन्होंने बताया कि यज्ञ के पश्चात परिक्रमा करने मात्र से जाने अनजाने में किए हुए सब प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। इसलिए यज्ञ की प्रदक्षिणा अवश्य करनी चाहिये। इस अवसर पर कमेटी सदस्यों ने महंत गौरी माता जी को माता की चुनरी देकर सम्मानित किया। यज्ञ आचार्य पंडित भोला शास्त्री एवं पंडित मयंक व्यास बनवारी शर्मा ने संयुक्त रूप से वेद मंत्रों से हवन में आहुतियां डलवाईं तथा चाचा कश्मीर सिंह ने लंगर व्यवस्था की। इस अवसर पर शिवसेना के गुरदीप सैनी, रमन शर्मा, रूपेश धीर, हितेश धीर ,रेखा रानी, संगीता चतुर्वेदी, सुनील गुप्ता, तरुण मित्तल, अनिल शर्मा, काव्या, दिव्या, मानवी, नमिश आदि भक्त उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें