पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को मोहाली की अदालत ने फिर से दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। धर्मसोत की गिरफ्तारी वन विभाग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई थी। काफी समय से ईडी इस मामले में जांच कर रही थी। सोमवार को ईडी ने धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया था।