फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों के लोगों ने रूकवाया फगवाड़ा-होशियारपुर फोर लेन प्रोजेक्ट का काम, ये उठाई मांग

फगवाड़ा-होशियारपुर फोर लेन प्रोजेक्ट का काम गांव विरकां व गांव पद्दी खालसा के निवासियों ने रूकवा दिया। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि सतनाम सिंह साहनी और गांव पद्दीखालसा के सरपंच गुरदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने जुलाई में हाईवे अथारिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को अपनी मांगें लिखित रूप में दी थीं लेकिन उनकी तरफ से इन मांगों संबंधी कोई कार्रवाई नहीं की गई जिस कारण उन्हें धरना लगा कर यह काम बंद करवाना पड़ा। उन्होंने बताया कि हाईवे अथारिटी की ओर से जो अंडर पास पुल बनाया जा रहा है वह 11 फीट ऊंचा है जबकि बसें, कृषि आधारित मशीनरी की हाईट काफी ज्यादा होती है। इसलिए इस अंडर पास की हाईट कम से कम 18 फीट की जाए। इसके साथ ही साईड रोड दोनों तरफ बनाई जाए ताकि किसानों को अपने खेतों में आने जाने में परेशानी ना हो। इस मौके पर गांव निवासियों द्वारा मौके पर पहुंचे हाईवे अथारिटी के इंजीनियर कार्तिक कुमार को एक मांग पत्र भी दिया गया। कार्तिक कुमार ने गांव निवासियों की समस्याएं उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें