फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंजाब के गांव भट्ठा भटनूरा में मेडिकल स्टोर पर छापा, शेड्यूल H1 दवाइयां बरामद

नवीन दलाल Updated Wed, 05 Mar 2025 06:20 PM IST

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत जिला ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया और पुलिस टीम ने गांव भट्ठा भटनूरा में स्थित एमएस मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जांच के दौरान शेड्यूल H1 श्रेणी की 12 प्रकार की उच्च एंटीबायोटिक दवाइयां बरामद हुईं, हालांकि मेडिकल स्टोर मालिक इन दवाओं का उचित रिकॉर्ड प्रस्तुत करने में सफल रहा। ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया ने बताया कि इन दवाइयों की कुल कीमत लगभग 42,000 रुपये है। वहीं, नजदीकी एक अन्य दुकान से एटोजोलम की 250 गोलियां भी बरामद की गईं, जिसका कई लोग दुरुपयोग करते हैं। बरामद दवाइयों को पुलिस प्रशासन के सुपुर्द कर दिया गया, और दुकान मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। दवा विक्रेताओं को मिली कड़ी चेतावनी ड्रग इंस्पेक्टर ने सख्त लहजे में कहा कि कोई भी अवैध दवा बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर ड्रग लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। साथ ही, कई दवा विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए बिक्री-खरीद रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें