मोगा बधनी कलां पुलिस ने गांव बुट्टर कलां में हैरी मेडिकल स्टोर पर रेड करके 150 प्रेगाबालिन कैप्सूल और 125 खाली पैकेट बरामद किए हैं। पुलिस ने मेडिकल स्टोर मालिक अमरजीत सिंह और हरबिंदर सिंह पर मामला दर्ज करके मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। एसएचओ इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव बुट्टर कलां में हैरी मेडिकल स्टोर पर प्रेगाबालिन कैप्सूल अवैध बिक रहा है। मोगा डीसी ने इस दवा पर पाबंदी लगाई हुई है।