पंजाब में नशा नासूर बन गया है। पुलिस व प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद नशे से हर दूसरे दिन मौतें हो रही हैं। नशे के नाश के लिए पुलिस अब जनता के पास पहुंच गई है। गांव-गांव में नशे के सेल प्वाइंट की धरपकड़ के लिए विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) का गठन किया गया है। कपूरथला जिले में 505 वीडीसी तैनात हो चुके हैं, जबकि शेष जगह भी गठन की प्रक्रिया जारी है। पंजाब सरकार की ओर से नशामुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से उठाए जा रहे कदमों में ये भी शुमार है।