फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक गीत 'शोभा यात्रा फगवाड़े दी' का पोस्टर रिलीज

सतगुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाशोत्सव पर्व को समर्पित धार्मिक गीत 'शोभायात्रा फगवाड़े दी' को रिंग रिकार्ड्स कंपनी के बैनर तले इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म्स पर रिलीज किया गया। इस गीत का पोस्टर भी एक समारोह के दौरान जारी किया गया। प्रसिद्ध गायक विजय हंस ने अपनी मधुर आवाज में गीत को प्रस्तुत किया है। इसके बोल सीटू बाई ने लिखे हैं, जबकि संगीत आहिल जंजुआ ने तैयार किया है। गीत की प्रस्तुति दविंदर कुलथम द्वारा की गई है और यह प्रोजेक्ट अशोक भाटिया का है। इसमें बलदेव राज कोमल का भी विशेष सहयोग रहा। उल्लेखनीय है कि सतगुरु रविदास महाराज के चरण स्पर्श प्राप्त ऐतिहासिक स्थल शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर, जीटी रोड चक हकीम से हर वर्ष भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है, जो फगवाडा शहर की परिक्रमा करती है। इस धार्मिक गीत में प्रकाशोत्सव की खुशी व शोभायात्रा में शामिल संगत की श्रद्धा को दर्शाया गया है। यात्रा के दौरान शहर की संगत बड़ी संख्या में शामिल होगी। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी के प्रधान दविंदर कुलथम, उप प्रधान यश बरना, मुख्य सचिव बलदेव राज कोमल, कोषाध्यक्ष गुरदयाल सोढ़ी, प्रचारक सचिव सीटू बाई, सीनियर सदस्य ठेकेदार गुरबचन राम, अशोक सल्लन, इंदरजीत साहनी, भाई जसबीर सिंह जस्सल, महिंदर पाल जस्सल, किशन, दिलबाग राय मेहता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें