फरीदकोट के गांव पक्का में बीकेयू एकता सिद्धूपुर के ब्लॉक प्रधान तेजा सिंह के घर पर आधी रात को पुलिस की छापेमारी से विवाद पैदा हो गया। उस समय तेज सिंह घर पर नहीं थे और परिवार का आरोप है कि छापेमारी करने आई टीम में कोई महिला पुलिस कर्मी नहीं थी और ना ही उन्होंने गांव के किसी गणमान्य को साथ लिया। परिवार का आरोप है कि पुलिस कर्मचारियों ने शराब का सेवन किया हुआ था। मालूम हो कि पुलिस ने गांव डल्लेवाला में किसानों का मोर्चा शुरू होने के चलते किसान नेताओं की धरपकड़ शुरू की है।