कपूरथला की सब्जी मंडी में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब वहां बाइक पर भाग रहे दो लोगों को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार किया। जांच में पता चला है कि बाइक पर सवार होकर भाग रहे आरोपियों में से एक हत्या के मामले में आरोपी है। वह कपूरथला जेल में बंद था। मंगलवार को पुलिस उसे दवा दिलाने के लिए कपूरथला सिविल अस्पताल लेकर आई थी। वहां उसका साथी उसे बाइक पर भगाने के लिए पहुंचा था।