पंजाब के फरीदकोट में पुलिस ने बाइक सवार दो स्कूली छात्रों पर फायरिंग कर दी। घटना में दोनों छात्र घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। फरीदकोट के गांव पंजगराईं कलां पर पुलिस नाके पर मोटरसाइकिल न रोकने वाले दो विद्यार्थियों पर चौकी इंचार्ज ने गोली चला दी। गोली लगने से एक घायल हो गया जबकि मोटरसाइकिल के सड़क पर गिरने से उसके नाबालिग साथी को भी चोटें लगी। दोनों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।