दसूहा में जालंधर पठानकोट नेशनल हाईवे पर अड्डा गरना साहिब में पैदल जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो को गंभीर चोटें आई है। हादसे से गुस्साए परिजनों ने दो घंटे तक हाईवे जाम कर रखा। बाद में पुलिस और मजिस्ट्रेट दसूहा के आश्वासन पर जाम खोला गया।