फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने 190 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत गुप्त सूचना के आधार पर एक नशा तस्कर को 190 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। थाना सिटी के एसएचओ वरुण कुमार ने बताया कि मोगा सिटी पुलिस गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिलने पर पुल धलेके के पास पहुंची और छापेमारी की। छापेमारी के दौरान संदिग्ध हरदीप सिंह उर्फ दीपा, निवासी जिला फिरोजपुर, को काबू किया गया। उसकी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 190 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ थाना सिटी मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि आगे की जांच की जा सके। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले अन्य जिलों में दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें