फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा संबंधी हुई बैठक

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Feb 2026 09:53 AM IST

शिव सेना अखंड भारत और विश्व हिंदू संघ के सदस्यों ने  राम नवमी के उपलक्ष्य में आयोजित की जाने शोभायात्रा के संबंध में अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहता ने सभी प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा फगवाड़ा में 24 मार्च को आयोजित की जाएगी तथा उसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न संस्थाओं से झांकियां तैयार करने के लिए बातचीत चल रही है। उन्होंने सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से शोभायात्रा में योगदान देने की अपील की तथा प्रतिनिधियों ने भी उन्हें हर तरह से सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सर्व सनातन सेवा समिति के रोहित सीरा, भाजपा एनजीओ सैल के संयोजक संदीप वर्मा, विश्व हिन्दू परिषद के राजिंदर वर्मा, विश्व हिन्दू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर कौशल बब्बी, जिला प्रधान रमन नेहरा, अनिल गोयल, शिव सेना अखंड भारत के चेयरमैन राजेश वर्मा, हरीश गाबा, सोनू भारद्वाज भी उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें