फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मोगा में हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 12 Jan 2025 02:23 PM IST

मोगा की मोहिना पुलिस ने गांव कपूरे से दो लोगों को देसी पिस्तौल 315 बोर और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी लाबदीप सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस पार्टी को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि मोगा के गांव कपूरे में बिंदर सिंह और सुरिंदर सिंह के पास नाजायज हथियार हैं और गांव कपूरे में किसी का इंतजार कर रहे हैं। मौके पर पुलिस पार्टी पहुंच कर बिंदर सिंह और सुरिंदर सिंह को गिरफ्तार करके उनके पास से दो 315 बोर देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मोहीना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। रविवार को दोनों को मोगा अदालत में पेश करके रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी कि आरोपियों से साथ और कौन-कौन शामिल हैं और दोनों किस वारदात को अंजाम देने वाले थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें