फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट के सुजानपुर क्षेत्र में मिला जिंदा मोर्टार बम, सेना ने मौके पर पहुंच कर किया नष्ट

शाहिल शर्मा Updated Sat, 24 May 2025 07:11 PM IST

सुजानपुर क्षेत्र के तहत आने वाले गांव सोली भोली में एक किसान के खेतों में लोगों को जिंदा मोर्टार बम मिला जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन को दी। वहीं, पुलिस ने सेना के साथ तालमेल कर मौके पर पहुंच कर बम को कब्जे में लेकर नष्ट कर दिया। जानकारी देते हुए पुलिस कर्मचारी ने बताया कि भारत-पाक के बीच चले युद्ध के दौरान यह बम किसान के खेतों में गिरा होगा। गांव के सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी और जैसे ही बम को नष्ट किया गया तो इसका धमाका भी काफी जोर से सुनाई दिया। हालांकि इस बम को नष्ट करते समय किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें