पंजाब सरकार की तरफ से 'पहल' प्रोजेक्ट के तहत ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से सुल्तानपुर लोधी के मसीतां में 'स्किल सेंटर' की शुरुआत की गई। डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल ने इस सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने इस सेंटर को ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों व महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और कहा कि मसीतां गांव में स्किल सेंटर का शुभारंभ ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए मार्गदर्शक साबित होगा।