पंजाब सरकार की तरफ से शुरू किए गए 'युद्ध नशे विरुद्ध' अभियान के दूसरे फेज में नशे के विरुद्ध अभियान को सफल बनाने के लिए फगवाड़ा के वार्ड नंबर 12 में पद यात्रा निकाली गई, जिसमें डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर गुरदीप दीपा, डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज सोशल मीडिया और वार्ड नंबर 44 के इंचार्ज नवनीत उप्पल, युद्ध नशे विरुद्ध की कोआर्डिनेटर सीमा राणा, हल्का कोऑर्डिनेटर यूथ अमरिंदर सिंह, हल्का सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर रजनीश प्रभाकर वार्ड डिफेंस कमेटी के सदस्य और वार्ड निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर गुरदीप सिंह दीपा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी अपना रही है और ड्रग-फ्री पंजाब बनाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है।