अंबेदकर सेना मूल निवासी, फगवाड़ा का एक शिष्टमंडल नगर निगम के मेयर राम पाल उप्पल से मिला तथा उन्हें एक मांग पत्र सौंपा जिसमें मांग की गई है कि फगवाड़ा में जीटी रोड पर चल रहे सीवरेज के काम को सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 31 जनवरी को आयोजित होने वाली विशाल शोभा यात्रा से पूर्व पूरा करवाया जाए।