फगवाड़ा नगर निगम के कर्मचारी व अधिकारी आज शुक्रवार को फगवाड़ा के बाजारों और मंडी रोड पर निकले तथा दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर रखा गया सामान अंदर करवाया और उन्हें चेतावनी दी कि दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सामान ना रखें क्योंकि इससे ट्रैफिक बाधित होता है तथा आने-जाने वाले राहगीरों के लिए असुविधा होती है। इस मौके पर नगर निगम के अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा दुकानों के बाहर सामान रखा मिला तो, उसे जब्त कर लिया जाएगा। आज नगर निगम द्वारा खास तौर पर गुड़ मंडी, गांधी चौक, बांसा वाला बाजार, गऊशाला बाजार, नाईयां वाला चौक तथा सराय रोड व बंगा रोड से सामान हटवाया गया।