फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में 24 साल बाद मां ने बेटे के साथ पास की 12वीं, शाहकोट में बनी प्रेरणा की मिसाल

जालंधर के शाहकोट से एक बेहद प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जिसने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो उम्र और परिस्थितियां कभी भी सपनों के रास्ते में रुकावट नहीं बन सकतीं। गांधी चौक स्थित गो अहेड इंस्टीट्यूट ऑफ सक्सेस में पढ़ने वाले बेटे जशनदीप सिंह के साथ उसकी मां संदीप कौर ने भी 12वीं की परीक्षा पास कर एक अनोखी मिसाल कायम की है। जानकारी के अनुसार संदीप कौर अपने बेटे का दाखिला ट्यूशन के लिए करवाने संस्थान पहुंची थीं। वहां का पढ़ाई वाला माहौल, विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों का समर्पण देखकर वे खुद भी पढ़ाई के लिए प्रेरित हो गईं। संस्थान की प्रमुख बलजीत कौर और अध्यापिका प्रभजोत कौर के मार्गदर्शन में उन्होंने 24 साल बाद दोबारा किताबें उठाईं और ओपन स्कूल में दाखिला लेकर अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी करने का संकल्प लिया। कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर मां और बेटे दोनों ने एक साथ 12वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली। यह उपलब्धि सिर्फ एक परीक्षा का परिणाम नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो जिंदगी की जिम्मेदारियों और मुश्किलों के कारण अपने सपनों को अधूरा छोड़ देते हैं। शाहकोट की यह कहानी आज पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों को यह संदेश दे रही है कि सीखने और आगे बढ़ने की कोई उम्र नहीं होती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें