श्री कीरतपुर साहिब में होला मोहल्ला के पर्व को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री कीरतपुर साहिब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं प्रशासनिक अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। आयोजन के पहले पड़ाव की शुरुआत 27 फरवरी को कीरतपुर साहिब से होगी। चार मार्च को श्री आनंदपुर साहिब में संपूर्ण होकर नगर कीर्तन सजाए जाएंगे। निहंग सिंह मोहल्ला के रूप में नगर कीर्तन सजाएंगे तथा घुड़सवारी तीरंदाजी गतका जैसी पुरातन खेलों को प्रस्तुत करेंगे।