मोगा में मंगलवार को सरकारी बैंक के कर्मचारियों ने हड़ताल की है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस हड़ताल का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग उद्योग में 5 दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करवाना तथा वर्तमान में केवल दूसरे और चौथे शनिवार को मिलने वाली छुट्टी के स्थान पर सभी शेष शनिवारों को भी अवकाश घोषित करवाना है।