फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गैस वेल्डिंग की दुकान पर धमाका, बाजार में मची भगदड़

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 18 Feb 2025 06:57 PM IST

फिरोजपुर के महाराजा अग्रसेन चौक के पास स्थित एक गैस वेल्डिंग की दुकान में गैस टंकी फट गई। धमाके की आवाज सुनकर बाजार में भगदड़ मच गई। इस घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुकान पर काम कर रहे बिंदर सिंह ने बताया कि पाइप का जाॅइंट ढीला होने के कारण गैस बैक हो गई, जिससे टंकी फट गई। दुकान में बैठे दो ग्राहकों में से एक के कान पर चोट आई है, जिसे कान रोग विशेषज्ञ के पास भेजा गया है। मेडिकल दुकान के संचालक लवली के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए। गैस सिलिंडर उड़कर पास के मकानों की छत पर जा गिरा। घटना के समय दुकान मालिक मौजूद नहीं था और उसका कर्मचारी काम कर रहा था। हादसे में किसी की जान को कोई खतरा नहीं हुआ। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुकान में कुछ सामान का नुकसान हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें